Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dfsg

Faridabad News: 8.20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Nov 2026 04:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
dfsg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) फरीदाबाद की टीम ने गांव सौंफता से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आरिफ के पास से 8.20 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, मंगलवार को टीम गदपुरी टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि आरिफ अपने मकान के बाहर स्मैक बेच रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरिफ को काबू कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस देने के बाद आरोपी ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी की इच्छा जताई। इसके बाद बीडीपीओ पलवल नरेश कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली गई। आरोपी की जींस की जेब से प्लास्टिक पाउच में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article