{"_id":"6955030cd8552eff8f02fde0","slug":"dfgs-faridabad-news-c-24-1-pal1006-120501-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रात के अंधेरे में घर में धावा, युवक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रात के अंधेरे में घर में धावा, युवक से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मुंडकटी क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में एक युवक के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला करने और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित संदीप ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर की रात करीब दस बजे पांच लोग हथियारों से लैस होकर उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपी तारा ने कट्टे के बट से उसकी आंख और दांतों पर वार किया। वहीं सूरज और गौतम ने सरिए से उसके सिर पर हमला किया, जबकि राजू और मोनू ने डंडों से पैरों पर वार किए। मारपीट के बाद आरोपी संदीप की जेब से 27 हजार 500 रुपये निकालकर ले गए। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।