फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development work will be done in 59 colonies, 129 are still waiting

Faridabad News: 59 काॅलोनियों में होंगे विकास कार्य, 129 को अभी इंतजार

Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in 59 colonies, 129 are still waiting
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम की 59 काॅलोनियां नियमित होने के बाद अब 129 अवैध काॅलोनियां नियमित होनी हैं। इसमें नगर योजनाकार क्षेत्र की भी कॉलोनियां शामिल हैं। जल्द ही सरकार नियमित हुई काॅलोनियों में विकास कार्य कराएगी। इन काॅलोनियों की जानकारी देने के लिए निगम मुख्यालय बीके चौक समेत 11 जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
प्रदेश सरकार ने हाल ही में नगर निगम की 59 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की सूची जारी कर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसे लेकर चंडीगढ़ से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर एक प्रेसवार्ता की। इसका लाइव प्रसारण भी यूट्यूब के माध्यम से किया गया। वहीं, नगर निगम क्षेत्र में इसके लिए 11 जगहों पर सीएम की प्रेसवार्ता सुनने का इंतजाम किया था। जहां पर पहले सीएम ने प्रदेश भर की ऐसी काॅलोनियों के बारे में बताया। इसी दौरान सीएम ने कहा कि फरीदाबाद में 188 काॅलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव मिला है। जिसमें 59 को नियमित कर दिया गया है। अन्य पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

लोगों को मैप पर दिखाई काॅलोनी
नियमित काॅलोनियों की पूरी जानकारी देने के लिए नगर निगम की ओर से 11 जगहों पर सीएम के लाइव भाषण सुनने के लिए आरडब्ल्यूए के साथ इंतजाम किया गया था। इसमें पहले सीएम का अवैध कॉलोनियों को लेकर संबोधन हुआ। इसके बाद अलग-अलग जोन में नियमित हुई अवैध कॉलोनियां के बारे में आरडब्ल्यूए को पूरी जानकारी दी गई। इसमें अतिरिक्त निगम आयुक्त के साथ बीके चौक मुख्यालय पर, निगम सचिव, संयुक्त आयुक्त ओल्ड फरीदाबाद, मुख्य अभियंता, मुख्य वास्तुकार, कार्यकारी अभियंता पदम सिंह, ओमदत्त, सुशील ठाकरान के अलावा जेडटीओ ने उन्हें नियमित हुई कॉलोनियों के बारे में पूरी जानकारी दी। काॅलोनियों में होने वाले विकास कार्याें संबंधी जानकारी दी गई। इन कॉलोनियों के लोगों को जल्द विकास शुल्क जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन की खरीद-फरोख्त हो सकेगी
प्रदेश सरकार ने पिछले साल जिले में अवैध बसी कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की थी। इस पर जिला योजनाकार विभाग (डीटीपी) की ओर से पूरे जिले में अवैध कॉलोनियों का ड्रोन सर्वे कराया गया था। डीटीपी ने निगम क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों का ब्योरा नगर निगम को दे दिया था। इसके बाद नगर निगम की टीमों ने कॉलोनियों के नाम, नक्शा, बाउंड्रीवॉल, सीवर, पानी समेत अन्य की जांच की थी। इसके बाद अवैध काॅलोनियों की सूची भी प्रदेश सरकार के पास भेजी थी। नियमित कॉलोनियों में लोगों को सीवर, पानी समेत अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। दूसरी ब्रिकी भी हो सकेगी।

---
नियमित हुईं काॅलोनियां
जिला योजनाकार के सर्वे के अनुसार शहर में करीब 554 अवैध काॅलोनियां हैं। इसमें से 205 नगर निगम क्षेत्र में हैं। जबकि, अन्य काॅलोनियां निगम क्षेत्र के बाहर हैं। सरकार की ओर से जारी सूची में नंबरदार कॉलोनी मुरतजापुर, राजीव कॉलोनी झाडसेंतली, जीवन नगर एक्सटेंशन तीन गौंछी, धीरजनगर एक्शटेंशन एतमातपुर, रिवाजपुर कॉलोनी, खाटू श्याम कॉलोनी, मोहनराम काॅलोनी व अमर भट़्ट काॅलोनी भूपानी, विजय नगर टिकावली, कृप्णा कॉलोनी तीन नाचौली, मोहन एन्क्लेव पल्ला, राहूपुरा पार्ट ए, आदर्श नगर पार्ट टू, नवादा तिगांव पार्ट एक, श्री राम कॉलोनी बुढैना, पंचशील काॅलोनी बडौली, साई कॉम्प्लैक्स बसलेवा, लीलावती एन्क्लेव मुजेरी, गौंछी पार्ट एक, सूर्या कॉलोनी, बसुंधरा कॉलोनी, नगेश कॉलोनी व अन्य भूपानी, स्वास्तिक एन्क्लेव पार्ट तीन, न्यू भारत कॉलोनी बसेलवा, बालाजी कॉलोनी साहूपुरा के अलावा 23 गांवों के राजस्व में बसी काॅलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed