फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Developed India Padyatras are inspired by PM's vision of nation building: Gaurav Gautam

पीएम के राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है विकसित भारत पदयात्राएं : गौरव गौतम

Mon, 13 Oct 2025 05:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
Developed India Padyatras are inspired by PM's vision of nation building: Gaurav Gautam
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव एकता की भावना को प्रबल करना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से माई भारत के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव एकता की भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करना है। यह जानकारी युवा सशक्तिकरण विभाग एवं खेल मंत्री गौरव गौतम ने सेक्टर-16 स्थित मैगपाई टूरिज्म परिसर में आयोजित एक वार्ता के दौरान दी।


खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विशेष रूप से अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को रेखांकित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने छह अक्तूबर को (Sardar@150 Unity March) मार्च की शुरुआत की, जो भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है।
विज्ञापन



खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि इस अभियान का डिजिटल शुभारंभ केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा माई भारत पोर्टल पर किया गया। डिजिटल चरण के अंतर्गत सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और सरदार@150 यंग लीडर्स प्रोग्राम जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इस कार्यक्रम के तहत चुने गए 150 युवा नेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो प्रमुख चरणों में चलेगा अभियान



खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि पहला चरण 31 अक्तूबर से 25 नवंबर 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत देशभर के जिलों में 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, दूसरा चरण 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें 152 किलोमीटर की राष्ट्रीय पदयात्रा सरदार पटेल के जन्म स्थान करमसद से लेकर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed