फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deserted during the day, buzzing with tourists in the evening

दिन में सूना, शाम को पर्यटकों से गुलजार

Mon, 21 Mar 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deserted during the day, buzzing with tourists in the evening
फरीदाबाद। 35वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले पर गर्मी का असर दिखाई देना शुरू हो गया है। यही वजह है कि सोमवार को मेला दिन में सूना तो शाम को पर्यटकों से गुलजार नजर आया। देर शाम तक लोगों ने मेले का आनंद लिया। चौपालों पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों कर लुत्फ उठाया। वहीं, कलाकारों के ढोल नगाड़ों की थाप पर दिनभर झूमते नजर आए। इस दौरान 60 हजार से अधिक लोगों ने मेले का दीदार किया।
विज्ञापन

कोरोना काल के दो साल बाद लगा सूरजकुंड मेले का सोमवार को तीसरा दिन था। जैसे-जैसे लोगों को सूरजकुंड मेले की जानकारी मिल रही है लोग परिवार व दोस्तों के साथ इस संस्कृति के महामंच पर पहुंच रहे हैं। देश विदेशी संस्कृति का लोगों को समझने का करीब से मौका मिल रहा है। बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी ने ढोल-नगाड़ों की थाप व बीन सारंगी की धुनों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

वाद्य यंत्रों की धुनों पर युवतियों ने लगाए ठुमके
मेला परिसर में करनाल गांव के समोही निवासी साहिल की छह सदस्यीय बैगपाइपर पार्टी की धुन पर युवतियां थिरकती नजर आईं। यह पार्टी मोरबीन, चिमटा, सेट्रम तथा डूबी आदि वाद्य यंत्रों की सुरीली धुनें बिखेर कर लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। इसी तरह चरखी दादरी निवासी अनूप कुमार की छह सदस्यीय डेरू पार्टी तथा जींद जिला के गांव थुआ निवासी बलकार की सारंगी पार्टी भी गोगापीर, गोरखनाथ गायन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली व लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित
मेले में स्कूल व कॉलेज स्तर की रंगोली एवं लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में 17 स्कूल व कॉलेजों और लोक नृत्य प्रतियोगिता में तीन स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में 173 विद्यार्थी और लोक नृत्य प्रतियोगिता में 32 विद्यार्थी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर थीम पर रंगोली बनाने वाली फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित मॉडर्न बीपी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम पुरस्कार, जम्मू-कश्मीर के विकास के थीम पर रंगोली बनाने वाले बल्लभगढ़ स्थित आर्य विद्या मंदिर स्कूल तथा आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर रंगोली बनाने वाले फरीदाबाद के सेक्टर-29 के होली चाइल्ड स्कूल ने दूसरा पुरस्कार और आजादी के 75 वर्ष के थीम पर रंगोली बनाने वाले फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।
---
विदेशी कलाकारों ने किया लोगों को रोमांचित
मेले में मुख्य चौपाल पर विभिन्न देशों व प्रदेशों की लोक संस्कृतियों से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हरियाणवी नृत्य के साथ-साथ राजस्थानी कालबेलिया नृत्य पर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। उत्तराखंड देवभूमि के लोक नृत्य छपैली की प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कला संस्कृति का मुख्य केंद्र है मेला
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एमआर शाह सहित करीब दो दर्जन वीवीआईपी लोगों ने मेले में परिजनों सहित शिरकत कर मेले का लुत्फ उठाया। न्यायाधीश ने कहा कि सही मायने में सूरजकुंड मेला कला संस्कृति का मुख्य केंद्र हैं। यहां एक छत के नीचे देश-विदेशी कला संस्कृति को करीब से देखा और समझा जा सकता है। इस दौरान केंद्र सरकार के सचिव राजीव बंसल, सुधांशू पांडे, हिमानी नरुला, अतिरिक्त सचिव प्रधानमंत्री कार्यालय गोपाल कृष्ण, मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट के आईएफएस सुधांशु मलिक, कौशल विकास मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल, साउथ एशियन विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉक्टर एके मलिक, आईएएस पी. राघवेन्द्र राव, अंजू मानन, पूर्व आईएएस वाईएस मलिक, एचएस राणा, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हमु कर्मजीत सिंह व डीएके के सचिव विनीत पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed