फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deputy Commissioner listened to the problems of the citizens

Faridabad News: उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Mon, 13 Oct 2025 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner listened to the problems of the citizens
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त विक्रम सिंह ने की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याएं परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी नागरिक को इन विषयों में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो वह बिना संकोच के समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। समाधान शिविर में एसडीएम अमित कुमार, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed