{"_id":"649c24ee4f47fc3d2f01fcb6","slug":"deploy-police-in-crowded-places-dcp-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7795-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस तैनाती करे : डीसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस तैनाती करे : डीसीपी
Wed, 28 Jun 2023 05:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल ने बुधवार को सिटी पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया और थाने का रिकॉर्ड जांचा। इसके बाद कानून व्यवस्था के संबंध में क्राइम मीटिंग ली। इसमें भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए।
डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था के संबंध में दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपराध के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें और अपराधियों को गिरफ्तार करके पीड़ित को जल्द न्याय दिलाया जाए। इस दौरान आमजन के साथ जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी तथा पुलिस द्वारा तैयार की गई वीडियो को दिखाया गया। सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, सब्जी मंडी या मार्केट आदि स्थानों पर छीनाझपटी, चोरी जैसी वारदात पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे स्थलों पर पुलिस की अधिक से अधिक तैनाती करवाने के निर्देश दिए ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हो सके। इस अवसर पर एसीपी मुनीष सहगल, थाना प्रभारी सतीश कुमार, वरिष्ठ नागरिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सविता, पुलिस चौकी चावला कॉलोनी, बसस्टैंड व अग्रसेन कॉलोनी के प्रभारियों सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।