फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration of people troubled by broken road and sewer overflow at corporation headquarters

Faridabad News: टूटी सड़क और सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोगों का निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 27 Jul 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 27 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of people troubled by broken road and sewer overflow at corporation headquarters
दो फोटो
विज्ञापन


-मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जताया विरोध



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नियमित रूप से पेयजल सप्लाई, टूटी सड़क और सीवर ओवरफ्लो सहित अन्य समस्याओं को लेकर बड़खल गांव के सैकड़ों लोगों ने निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। लोगों ने कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा।



निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रही कांति देवी, संध्या शर्मा और सुनीता गौर ने बताया कि पिछले कई दिनों से बड़खल गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। कई बार शिकायत के बाद समाधान नहीं होने से नाराज लोग पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे हैं, आरोप है कि अधिकारी इसके बाद भी लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को सैंकड़ों लोगों ने नारेबाजी की। स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा पर भी कई आरोप लगाए।
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन कर रहे सुभाष, सोनू और संतोष ने बताया कि सीवर लाइन डालने के नाम पर करीब 6 साल पहले सड़क खोदकर छोड़ दी गई थी। आज तक सीवर लाइन नहीं डाली गई है, सड़कों के गड्ढे आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। आए दिन गिरकर लोगों के हाथ पैर टूट रहे हैं। सीवर लाइन नहीं होने के कारण एरिया में ओवरफ्लो की समस्या भी बनी हुई है। गुस्साए लोगों ने निगमायुक्त के नाम ज्ञापन भी दिया। लोगों का कहना है कि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो बड़खल चौक का धरना बीच सड़क पर आ जाएगा। वहीं, आप नेता ओपी वर्मा ने कहा कि बड़खल के लोग लंबे समय से टूटी सड़कों व अधूरे कार्याें से परेशान हैं। नगर निगम व स्थानीय जनप्रतिनिधि इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अभियंता ने चार दिन का समय मांगा है। इसके बाद निगम आयुक्त से दोबारा मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------



लोगों से बातचीत



पिछले पांच दिनों से मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन किसी भी प्रकार से सुनवाई नहीं हो रही है। अब सुनवाई नहीं हुई तो नगर निगम के अलावा सड़क भी जाम करेंगे।

-संतोष, स्थानीय निवासी।



-----

गर्मी में बिजली, पानी और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान होकर विरोध प्रदर्शन किया है। अधिकारी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं।



-सुशीला शर्मा, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed