{"_id":"5837f3e84f1c1b282413d479","slug":"demonetisation-effect-destruction-in-car-service-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का असर: दबंगों ने कार सर्विस सेंटर में तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का असर: दबंगों ने कार सर्विस सेंटर में तोड़फोड़ की
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की सर्विस के बिल में प्रतिबंधित नोट लेने से मना करने पर दबंगों ने पथराव कर सर्विस सेंटर तोड़ डाला और कर्मचारियों को पीटा। सिटी पुलिस दबंगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुडग़ांव नहर पर एक कार कंपनी का सर्विस सेंटर है। बृहस्पतिवार दोपहर दो युवक अपनी मारुती कार सर्विस कराने लाए थे। सर्विस होने के बाद युवकों ने बिल भुगतान में एक हजार रुपये के नोट दिए। नोट चलन से बाहर होने की बात कह कर्मचारियों ने लेने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
युवकों ने फोन कर अपने कई साथी बुलवा लिए। सात आठ लड़कों ने मिलकर सर्विस सेंटर पर पथराव कर दिया। बचाव करने आगे आए कर्मचारी दीपक, रविशंकर, मोहित और एमडी प्रशांत को दबंगों ने जमकर पीटा। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती दबंग फरार हो गए। एसएचओ सिटी थाना इंस्पेक्टर योगवेंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।