{"_id":"69026280fa04a6d6f2036417","slug":"demolition-drive-carried-out-in-two-unauthorised-colonies-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54561-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो अनधिकृत कॉलोनियों में चलाया गया तोड़फोड़ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो अनधिकृत कॉलोनियों में चलाया गया तोड़फोड़ अभियान
विज्ञापन
कई बिल्डर मनमाने ढंग से बिना रजिस्ट्री के लोगों को जमीन बेच रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीटीपी की ओर से गांव पाखल और गोथरा मोहताबाद की राजस्व संपदा में दो अनधिकृत कॉलोनियों में बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत 14 एकड़ में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इसमें 3 औद्योगिक शेड, 4 चहारदीवारी, 12 डीपीसी और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
इससे पहले भी डीटीपी की ओर से ओखला एन्क्लेव फेज-2 (दुर्गा बिल्डर्स) सेक्टर-91 में अतिक्रमण ढहाया गया था। कार्रवाई में 22 अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया था। इसमें मीट मार्केट, निर्माण सामग्री विक्रेता, अन्य दुकानें शामिल थीं। इसके अलावा फतेहपुर तगा और मदलपुर गांव की राजस्व संपदा में विकसित की जा रहीं तीन अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया था। यह कॉलोनियां 5 एकड़, 1.5 एकड़ और 0.5 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई थीं।
इसके साथ ही कई बिल्डरों के खिलाफ डीटीपी की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। कई बिल्डर मनमाने ढंग से बिना रजिस्ट्री के लोगों को जमीन बेच रहे हैं। जल्द ही सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि यह अभियान लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद चलाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों की ओर से सड़क किनारे अवैध कब्जों और व्यापारिक गतिविधियों से ट्रैफिक में बाधा और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही थी। अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार के विरोध को नियंत्रित किया जा सके। तोड़फोड़ की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।