{"_id":"6a93245134c27fde740e6151","slug":"demand-to-dismiss-municipal-official-in-viral-audio-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78668-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वायरल ऑडियो मामले में निगम अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वायरल ऑडियो मामले में निगम अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन
सामाजिक संगठनों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा
ऑडियो में बिहार के लोगों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बिहार के लोगों के प्रति कथित अभद्र भाषा और गाली-गलौज से जुड़े वायरल ऑडियो के मामले में विभिन्न पूर्वांचल और सामाजिक संगठनों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के लोगों ने नगर निगम अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संगठनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और आरोपी अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग रखी।
पूर्वांचल फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि फरीदाबाद और हरियाणा के विकास में बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों से आकर रहने वाले लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो में कथित आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से लोगों में रोष है। सरकारी अधिकारी द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही दोष साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सामूहिक पूर्वांचल सभा के मुख्य संरक्षक सूबेदार सुमन ने भी मंत्री से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मामले को संवेदनशील बताते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इस दौरान भोजपुरी अवधी समाज संगठन के चेयरमैन पंडित रमाकांत तिवारी, सामूहिक पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष सुदीश यादव समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।