{"_id":"6859907a7e808b54500829cb","slug":"demand-raised-to-make-government-hospital-referral-free-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45855-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरकारी अस्पताल को रेफर मुक्त करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरकारी अस्पताल को रेफर मुक्त करने की उठी मांग
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा-मरीजों को अन्य शहरों में रेफर करना बंद किया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के सरकारी अस्पताल में इलाज की गंभीर कमी और खामियों को लेकर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मांग की है कि जिले के नागरिकों को उनके ही जिले में संपूर्ण इलाज, जांच और दवाई की सुविधा मिलनी चाहिए। बार-बार मरीजों को अन्य शहरों में रेफर करना बंद किया जाए और इसके लिए ए-ग्रेड ट्रॉमा सेंटर जैसी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
सांसद को यह मांग फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक संजय भाटिया और सतीश चोपड़ा ने ज्ञापन के माध्यम से सौंपी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल की स्थिति बेहद खराब है, जहां गेस्ट्रो, नेफ्रो, यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। इसके अलावा, डिजिटल एक्स-रे मशीन, ऑक्सीजन प्लांट, एसी, वाटर कूलर, फायर सेफ्टी सिस्टम जैसी जरूरी सुविधाएं या तो बंद पड़ी हैं या खराब हैं।
सांसद हुड्डा ने कहा कि 11 वर्षों में जिले की जनसंख्या तो बढ़ी, लेकिन सरकार न तो नए अस्पताल खोल पाई और न ही मौजूदा अस्पतालों में जरूरी सुविधाएं जोड़ सकी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान ईएसआई मेडिकल कॉलेज, मेट्रो, फोरलेन सड़कें और आईएमटी पृथला जैसी विकास योजनाएं लाई गई थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने केवल कार्यालय बनवाए हैं, जनता के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि टैक्स देने में फरीदाबाद पूरे हरियाणा में दूसरे नंबर पर है, लेकिन बदले में यहां की जनता को आधारभूत स्वास्थ्य सेवाएं तक नहीं मिल पा रही हैं।