फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand for running separate buses for boys and girls

Faridabad News: छात्र-छात्राओं के लिए अगल-अलग बस चलाने की मांग

Thu, 30 Oct 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demand for running separate buses for boys and girls
कौशल विश्वविद्यालय की ओर से रोडवेज विभाग को कराया गया अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़ । पलवल के गांव दुधोला स्थित कौशल विश्वविद्यालय के लिए बल्लभगढ़ बस डिपो से दो बसों का संचालन किया जाता है। विश्वविद्यालय की ओर से डिपो को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि इनमें से एक बस लड़कियों के लिए और दूसरी बस लड़कों के लिए चलाई जाए। अभी तक दोनों बसों में लड़का व लड़की एक साथ सफर करते हैं। बुधवार को कुछ लड़कों को बस नहीं मिलने की वजह से परेशानी हुई। जिसको लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

बल्लभगढ़ बस डिपो से दुधोला के कौशल विश्वविद्यालय के लिए पहले 1 बस का संचालन किया जाता था, लेकिन बच्चों की संख्या बढ़ाने के चलते दूसरी बस का संचालन भी शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय की ओर से करीब 120 बच्चों का पास बनवाया गया है। बुधवार को कुछ लड़कों को विश्वविद्यालय पहुंचने में परेशानी हुई। जिसके बाद विवि की ओर से फिर से लड़के व लड़कियों के लिए अलग अलग बस चलाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज डॉक्टर ललित ने बताया कि उनकी ओर से एक-एक बस लड़के व लड़कियों के लिए शुरू करने के लिए कहा था, लेकिन डिपो की ओर से जो बसे आती है उसमें लड़के व लड़कियां एक साथ आते हैं। जिसके कारण छात्र-छात्रओं को परेशानी होती है। अब फिर से अलग अलग बस चलाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed