फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand for CBI investigation into Aryan Mishra murder case

Faridabad News: आर्यन मिश्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने की मांग

Sat, 07 Sep 2024 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for CBI investigation into Aryan Mishra murder case
- भोजपुरी अवधी समाज ने की पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आर्यन मिश्रा हत्याकांड को लेकर जन संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें 10 सितंबर को डीसी फरीदाबाद को ज्ञापन देने की बात कही गई है। ज्ञापन के माध्यम से हत्याकांड की सीबीआई से जांच करवाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की प्रशासन से मांग की जाएगी।


आर्यन मिश्रा की हत्या को लेकर जन संघर्ष समिति की बैठक भोजपुरी अवधी समाज धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में शहर के प्रबुद्ध जनों, सामाजिक संगठनों और ट्रेड यूनियन संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल मृतक आर्यन मिश्रा के परिजनों से मिलने पहुंचा था। तब पिता सदानंद मिश्रा ने हत्या में अन्य लोगों के भी हाथ होने की बात कही थी और निष्पक्षता से बेटे की हत्या की जांच होने की मांग की थी। इस बैठक में तय हुआ कि संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल द्वारा 10 सितंबर को डीसी फरीदाबाद को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं, ज्ञापन के माध्यम से आर्यन मिश्रा हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की जाएगी। बैठक में भोजपुरी अवधी समाज के प्रधान रघुवर दयाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र के अध्यक्ष खेमानंद और एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसडी त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed