फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delivery boy injured by bullet dies during treatment

Faridabad News: गोली लगने से घायल डिलीवरी बॉय की इलाज के दौरान मौत

Thu, 23 Apr 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy injured by bullet dies during treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। भीकम कॉलोनी में रहने वाले योगेश की माथे में गोली लगने की वजह से उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक डिलीवरी बॉय का काम करता था। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले रखा है। मृतक युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था।


जानकारी के अनुसार मंगलवार को योगेश (20) अपने दोस्त हर्ष के साथ भीकम कॉलोनी में रहने वाले अभय के घर पर गए थे। वहां गेहूं के एक कट्टे में तमंचा मिला। जिसे देखने के दौरान अभय के हाथ से अचानक गोली चल गई, जो योगेश के माथे में जा लगी। घटना के तुरंत बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल को सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी अभय को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के भाई पर भी हत्या का मामला दर्ज है। जिस तमंचे से योगेश को गोली लगी थी वह अभय के भाई का है। आरोपी का भाई भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed