फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delhi team captured the wheelchair basketball trophy

Faridabad News: व्हीलचेयर बास्केटबॉल ट्राॅफी पर दिल्ली की टीम का कब्जा

Sun, 25 May 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi team captured the wheelchair basketball trophy
दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को एक तरफा मुकाबले में हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड स्थित मानव रचना महाविद्यायल परिसर में आयोजित दो दिवसीय स्पेशल अचीवर्स व्हीलचेयर बास्केटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश को एक तरफा मुकाबले में शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश को 24-0 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल दिल्ली और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम ने बाजी मारी , जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। इसमें मध्य प्रदेश की टीम विजेता रही। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच हुआ। इसमें दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश को 24-0 से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच के समापन समारोह में विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रतिभा पहचानकर इनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है। वहीं, महापौर प्रवीण जोशी ने कहा कि कार्यक्रम देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह कोई निशक्त हैं। एक सक्षम आदमी जिसके पास शक्ति है वो भी इस तरह के कार्य नहीं कर सकता। स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा, चेयरपर्सन माधवी हंस ने विजेता टीम को बधाई दी। वहीं, संस्था के ट्रस्टी पंकज हंस और ट्रस्टी टेकचंद (टोनी पहलवान) ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होनी चाहिए। जिससे की शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed