{"_id":"6706b4445e36fe07bc074177","slug":"delhi-mumbai-expressway-under-construction-work-on-bypass-in-faridabad-is-almost-complete-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR के लिए खुशखबरी: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम पूरा, इस महीने के अंत में फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR के लिए खुशखबरी: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम पूरा, इस महीने के अंत में फर्राटा भरेंगे वाहन
Wed, 09 Oct 2024 10:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:20 PM IST
सार
Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो चुका है। नया अपडेट है कि एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग का काम बचा है। जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Delhi Mumbai Expressway
- फोटो : X/@nitin_gadkari
विस्तार
फरीदाबाद में बाईपास पर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे पर केवल लोड टेस्टिंग का काम बचा है। सड़क चौड़ीकरण और चौक का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस माह के अंत तक एक्सप्रेसवे को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
फरीदाबाद के लोगों को मिलेगी राहत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद फरीदाबाद के लोग भी बल्लभगढ़ के कैल गांव से मंडकौला होते हुए एक्सप्रेसवे पर पहुंचने लगे हैं। हालांकि, अभी कैल से मंडकौला तक आधिकारिक तौर पर एक्सप्रेसवे की लिंक रोड शुरू नहीं हुई है, लेकिन यहां वाहन चलने लगे हैं। इस हिस्से की लंबाई 25 किलोमीटर है।
विज्ञापन
एनएचएआई अधिकारी इस हिस्से पर 20 फरवरी से आवागमन शुरू करने का दावा कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही बड़े-छोटे वाहन यहां से गुजरने लगे हैं। विधानसभा चुनाव के कारण प्रत्याशियों की जगह- जगह रैली और चुनाव प्रचार अभियान के कारण भारी जाम लग रहा है।
विज्ञापन
इस जाम से बचने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर एक्सप्रेसवे से आवागमन कर रहे है। फिलहाल अशोका एनक्लेव से आगे दिल्ली की तरफ एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह साइन बोर्ड और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। इस कारण यहां एक्सप्रेसवे को बैरिकेडिंग करके बंद किया गया है।