{"_id":"61ed8df17861fd586943d839","slug":"delayed-trains-increase-the-trouble-of-passengers-waiting-for-two-to-five-hours-at-the-station-faridabad-news-noi628479541","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से चल रही ट्रेनों ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी, स्टेशन पर दो से पांच घंटे करना पड़ता है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से चल रही ट्रेनों ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी, स्टेशन पर दो से पांच घंटे करना पड़ता है इंतजार
विज्ञापन
Delayed trains increase the trouble of passengers, waiting for two to five hours at the station
फरीदाबाद। फरीदाबाद-पलवल सेक्शन से होकर जाने वाले यात्रियों के लिए रविवार का दिन भी परेशानी भरा रहा। दिल्ली-आगरा ट्रैक पर मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरने के साथ बारिश और कोहरे के कारण लगातार दूसरे दिन भी उत्कल, पश्चिम एक्सप्रेस समेत, महा-कौशल आदि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो से पांच घंटे तक की देरी से चली।
शुक्रवार रात मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के बीच सीमेंट से भरी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की वजह से फरीदाबाद-पलवल क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेन के परिचालन पर भी काफी प्रभाव पड़ा। शनिवार को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। रविवार को भी कोटा हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस, जबलपुर निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, मंगला एक्स्प्रेस, केरला एक्सप्रेस, तिरुवंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस, फ्रंटियर एक्सप्रेस आदि ट्रेन देरी से चली। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन की देरी से चलने की जानकारी मिली। कई यात्री अपने घर को लौट गए तो कुछ ने परिसर में ही ट्रेन का इंतजार किया।
रेलवे ट्रैक की होगी लगातार जांच
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि फरीदाबाद-पलवल से गुजर रहे रेलवे ट्रैक की जांच लगातार की जाएगी, जिससे संभावित हादसों पर विराम लगाया जा सके। कोशिश रहेगी कि महीने में दो बार अधिकारी ट्रैक का निरीक्षण करें। रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।