{"_id":"68cefb5deb574e8e04086f7c","slug":"deen-dayal-lado-laxmi-yojana-will-start-from-25th-rs-2100-will-be-given-every-month-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51827-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 25 से शुरू होगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, हर माह मिलेंगे 2100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 25 से शुरू होगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, हर माह मिलेंगे 2100 रुपये
विज्ञापन
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मोबाइल एप लाॅन्च किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत राज्यभर में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मोबाइल एप लाॅन्च किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना और टेकचंद शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके लिए महिलाओं की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। महिला या उसका पति हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है और आवेदन के समय उन्हें राज्य में कम से कम 15 वर्ष से रहना आवश्यक है।
विज्ञापन
एडीसी ने बताया कि यदि महिला पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ ले रही है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि कैंसर या गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को अपवाद स्वरूप इसका लाभ मिल सकता है।
पंजीकरण प्रक्रिया लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से डिजिटल रूप से नि:शुल्क होगी, जो एंड्रॉइड और आइफोन दोनों पर उपलब्ध है। आवेदन के लिए आवेदक को आधार आईडी, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन नंबर, एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर, वाहन पंजीकरण नंबर और बैंक खाता विवरण प्रस्तुत करना होगा।
योजना का लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ सही समय पर मिल सके।