{"_id":"654fbeeed9063b9338062c96","slug":"debit-card-looted-rs-360-lakh-withdrawn-from-account-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16701-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सहायक प्रबंधक से मारपीट कर डेबिट कार्ड लूटा, खाते से निकाले 3.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सहायक प्रबंधक से मारपीट कर डेबिट कार्ड लूटा, खाते से निकाले 3.60 लाख
विज्ञापन
रात को रास्ता भटक गया था कंपनी का सहायक प्रबंधक, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रास्ता भटक गए कंपनी के सहायक प्रबंधक से बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर डेबिट कार्ड लूट लिया। कुछ देर बाद खाते से 3.60 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत सैनिक काॅलोनी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से पलवल के गांव आलाहपुर निवासी सन्नी कुमार झा ने बताया वह दुधौला स्थित एक कंपनी में सहायक प्रबंधक है। बृहस्पतिवार को वह कंपनी की तरफ से अरावली गोल्फ क्लब में आयोजित पार्टी में शामिल होने गया था। देर रात वह बाइक से अपने घर जाने के लिए निकल गया। सैनिक काॅलोनी के पास एक फोन सुनने के लिए उसने बाइक रोक दी। फरीदाबाद की सड़कों के बारे में उसे ज्यादा नहीं पता था इसलिए रास्ता भटक गया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसके मोबाइल और पर्स लूट लिया। पर्स में डेबिट कार्ड, आधार कार्ड व 1200 रुपये नकद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह वह घर पंहुचा। सुबह लैपटाॅप पर मेल चेक करने पर पता लगा उसके खाते से अलसुबह चार बजकर 20 मिनट से साढ़े आठ बजे के बीच कई बार में कुल 3.60 लाख रुपये निकाल लिए गए। सैनिक काॅलोनी चौकी एसआई प्रभारी मनोज कुमार ने बताया पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।