फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Death of a woman yearning for treatment, allegation of absence of doctor in ICU

Faridabad News: उपचार के लिए तड़पती महिला की मौत, आईसीयू में डॉक्टर न होने का आरोप

Thu, 28 Mar 2024 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Death of a woman yearning for treatment, allegation of absence of doctor in ICU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन पर एक बार फिर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला मरीज की बेटी ने ईएसआईसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि रात के समय आईसीयू वार्ड में कोई भी वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद नहीं था। इसके चलते उनकी मां को समय पर इलाज नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के डीन ने कहा मामले की जांच की है। मरीज की हालत यहां लाने से पहले ही बहुत खराब थी। डॉक्टरों ने महिला की स्थिति के बारे में उसकी बेटी को बताने के बाद ही यहां भर्ती किया था।
वायरल वीडियो में बेटी सपना ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी मां को इलाज के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर आई थी। यहां वेंटिलेटर की सुविधा न मिलने के कारण उसने कुछ समय अपनी मां का इलाज निजी अस्पताल में करवाया, जहां करीब चार लाख रुपये खर्च हुए। इसके बाद पैसों की कमी के चलते एक बार फिर वह अपनी मां को यहां लेकर आई। सपना ने बताया कि उनकी मां केला देवी (55) की अचानक एक दिन दिल की धड़कने रुक गईं। इसके बाद डॉक्टरों ने उनको सीपीआर दिया और उनकी जान बच गई। इसके बाद से उनकी हालात बिगड़ती चली गई। बुधवार रात को उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई। वह अपनी मां के इलाज के लिए डॉक्टर को ढूंढती रही, लेकिन अस्पताल में उसे केवल सुरक्षा कर्मियों और ट्रेनर स्टूडेंट के अलावा कोई नहीं मिला। इसी बीच इलाज के लिए तड़प रही मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

---------

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में तैनात स्टाफ पर मृतका की बेटी द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मृत महिला का पहले निजी अस्पताल में इलाज चला था। जहां पहले ही महिला को ब्रेन हेमरेज हो गया था। इसके बाद मरीज महिला की बेटी सपना उन्हें यहां इलाज के लिए लेकर आई थी। वरिष्ठ डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में पहले से ही उसके तीमारदारों को बता दिया था, इसके बाद ही महिला को यहां दाखिल किया गया था। - एके पांडे, डीन- ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल एनआइटी-नंबर तीन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed