फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deadly attack on youths having birthday party

जन्मदिन की पार्टी कर रहे युवकों पर जानलेवा हमला

Sun, 08 Aug 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youths having birthday party
फरीदाबाद। एनआईटी एक में जन्मदिन की पार्टी कर रहे युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते करीब सात आठ लोगों ने हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी निवासी आकाश ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को उसके फुफेरे भाई अरुण शर्मा की बेटी का जन्मदिन था। कार्यक्रम में अरुण, शाहरुख, शाहिद, सागर, विशाल, गुड्डू व अन्य रिश्तेदार शामिल थे। सभी मिलकर एनआईटी एक स्थित एक गेस्ट हाउस में पार्टी कर रहे थे। पार्टी खत्म होने के बाद आकाश अपने साथियों के साथ घूमने के लिए गेस्ट हाउस से बाहर आ गया। आरोप है कि तभी पहले से तैयार बैठे चांद, आसिफ, अखिल व चार-पांच अन्य लोगों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उस पर लात-घूसों से हमला कर दिया। झगडे़ का बीच बचाव करने आए अरुण, विशाल, गुड्डू को भी आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों के पास एक चाकू भी था, इसे दिखाकर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरुण का कहना है कि आसिफ के साथ करीब तीन महीने पहले उसका झगड़ा हुआ था। उस समय उन दोनों के बीच समझौता हो गया था। आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर उसके ऊपर हमला किया गया। पुलिस ने मामला कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed