शादी के दो माह बाद लगा ली फांसी: घरवाले बोले- मानसिक रूप से परेशान रहता था भूपेश, देखें बिलखती मां का Video
मृतक के भाई ललित ने बताया कि भूपेश ने रात करीब 9 बजे अपने पिता से फोन पर बात की थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने बताया कि ललित की शादी दो महीने पहले हुई थी। जो कि उसके बाद से मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।
विस्तार
हरियाणा के बल्लभगढ़ सेक्टर-65 क्षेत्र में एक 29 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को दी। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच का शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह डायल 112 की टीम ने थाने में सूचना दी कि सेक्टर-65 के पास एक युवक की शव पेड़ से लटका हुआ है। सुबह के समय सैर कर रहे स्थानीय लोगों ने सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई। शव की पहचान भूपेश के रूप में हुई। जो बल्लभगढ़ के पटेल नगर में किराये पर रहता था। मूल रूप से पलवल के ककड़ीपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रात को हुई थी बात
मृतक के भाई ललित ने बताया कि भूपेश ने रात करीब 9 बजे अपने पिता से फोन पर बात की थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने बताया कि ललित की शादी दो महीने पहले हुई थी। जो कि उसके बाद से मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
