फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dead Bodies being stacked one above the other in the mortuary in Faridabad

अव्यवस्था की हद: मोर्चरी में एक के ऊपर एक रखे जा रहे शव, 19 फ्रीजर के बाहर पड़े; हाल देख बेहोश हो गई मां-बेटी

Thu, 20 Jun 2024 10:55 PM IST
Vikas Kumar हेमलता रावत, अमर उजाला, फरीदाबाद/बल्लभगढ़
हेमलता रावत, अमर उजाला, फरीदाबाद/बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Jun 2024 10:55 PM IST
सार

मोर्चरी में 14 फ्रिज हैं। जिनमें अज्ञात शवों को रखना प्राथमिकता होती है। बृहस्पतिवार को 14 शव फ्रिज के अंदर रखे हुए थे। वहीं अन्य 19 शव स्ट्रेचर पर रखे हुए थे। मोर्चरी में जगह की कमी होने की वजह से एक स्ट्रेचर पर दो से तीन शवों को एक दूसरे के ऊपर डाल कर रखा हुआ था।

विज्ञापन
dead Bodies being stacked one above the other in the mortuary in Faridabad
मोर्चरी में एक के ऊपर एक रखे जा रहे शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में जहां एक तरफ दिन प्रतिदिन शवों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरों ओर, मोर्चरी में शव को रखने की जगह भी कम पड़ गई है। इसी वजह से बृहस्पतिवार को एक के ऊपर दो से तीन शवों को रखा गया। चार दिनों से शवों से फैली दुर्गंध इतनी अधिक हो चुकी है कि मोर्चरी में शवों को लेने आने वाले लोग बेहोश होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को एक शव का पोस्टमार्टम कराने आई मां और बहन बेहोश हो गईं। मोर्चरी में रखे अधिकांश शव बर्फ की सिल्लियों पर रखे हुए थे।

विज्ञापन

मोर्चरी इंचार्ज डॉ. प्रियंका ने बताया कि बुधवार की शाम 7 बजे से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे तक उनके पास 33 शव थे। जिनका उनको पोस्टमार्टम करना था। इसमें कुछ ऐसे भी थे जोकि अज्ञात थे, जिनका पोस्टमार्टम 72 घंटे के बाद होना था। उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को 33 में से 24 शवों का पोस्टमार्टम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक के ऊपर एक डाल रखे थे शव
मोर्चरी में 14 फ्रिज हैं। जिनमें अज्ञात शवों को रखना प्राथमिकता होती है। बृहस्पतिवार को 14 शव फ्रिज के अंदर रखे हुए थे। वहीं अन्य 19 शव स्ट्रेचर पर रखे हुए थे। मोर्चरी में जगह की कमी होने की वजह से एक स्ट्रेचर पर दो से तीन शवों को एक दूसरे के ऊपर डाल कर रखा हुआ था। इसके अलावा मोर्चरी के बाहर फ्रिज के निकट दो स्ट्रेचरों पर एक के ऊपर एक तीन शव खुले में पड़े हुए थे। वहीं दो शव बोरे के अंदर पड़े हुए थे।

विज्ञापन

बेहोश हो गई मां व बहन
मोर्चरी में शवों की दुर्गति होने से परिजन परेशान हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को चाचा चौक पर रहने वाले दिलखुश मिश्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शव की पहचान करने के लिए मां व बहन मोर्चरी के अंदर गईं। जहां शवों की दुर्गंध के कारण बाहर आते ही दोनों मां-बेटी बेहोश हो गईं। जिसके बाद परिजन उनको पार्क में ले जाकर पानी पिलाने लगे और होश में लाए।

जल्दी पोस्टमार्टम करवाने की लगी लाइन
पिछले दो दिनों से मोर्चरी के बाहर परिजन अपने-अपने शवों का जल्द से जल्द पोस्टमार्टम करवाने के लिए लाइन में लगे हुए नजर आ रहे हैं। परिजन पुलिस और डॉक्टर से गुजारिश करते हुए नजर आए कि उनके शव का पोस्टमार्टम जल्द से जल्द करा दिया जाए।

पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि शवों का पोस्टमार्टम हो सके। बृहस्पतिवार को 24 शवों का पोस्टमार्टम किया गया। - डॉ. सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed