फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dead Bodie of two minors found hanging from tree behind Leisure Valley Park in faridabad

फरीदाबाद: लेजर वेली पार्क के पीछे पेड़ से लटके मिले दो नाबालिगों के शव, कल से थे लापता

Mon, 25 Sep 2023 11:45 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Sep 2023 11:45 AM IST
सार

लेजर वेली पार्क के पीछे पहाड़ों में पेड़ से दो नाबालिगों के शव लटके मिले हैं। दोनों बीपीटीपी और श्रमिक विहार के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
dead Bodie of two minors found hanging from tree behind Leisure Valley Park in faridabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां लेजर वेली पार्क के पीछे पहाड़ों में पेड़ से दो नाबालिगों के शव लटके मिले हैं। दोनों की उम्र 16 साल है। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार शाम से लापता थे। दोनों बीपीटीपी और श्रमिक विहार के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों एक की कक्षा के छात्र हैं। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही दोनों मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कराए हैं। सेक्टर 84 में रहने वाले छात्र के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा रविवार शाम चार बजे अपनी स्कूटी लेकर अपने दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात नौ बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके दोस्त के घर फोन करके पूछा। उन्होंने बताया कि उनका बेटा भी चार बजे से घर से गया हुआ है, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

 
परिजनों ने पुलिस थाना बीपीटीपी में फोन से सूचना दी कि उनका बेटा घर नहीं आया है और तलाश की जाए। इसके बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। इसके बाद सिद्धदाता आश्रम के पीछे जंगल में उनकी मौजूदगी बारे में पता चला। थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम परिजनों को साथ लेकर तुरंत जंगल में पहुंची, जहां दोनों छात्र प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से एक पेड़ से लटके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ के पास ही छात्र की स्कूटी मिली। दोनों लड़को के मोबाइल फोन व पर्स मिला। छात्रों के परिजनों ने बताया कि दोनों लड़के आपस में दोस्त थे, जिसमें एक दिल्ली में तथा दूसरा फरीदाबाद में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed