फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DCP visits mosques regarding security arrangements on Bakrid

Faridabad News: बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी ने किया मस्जिदों का दौरा

Wed, 28 Jun 2023 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
DCP visits mosques regarding security arrangements on Bakrid
- शांति कमेटी के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था व भाईचारा बनाए रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बकरीद के त्योहार को देखते हुए डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने सेंट्रल जोन में आने वाली मस्जिदों का दौरा कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को होने वाली बकरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर बुधवार को बाजार में लोगों की खासी चहल-पहल देखने को मिली। बुधवार को डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ थाना ओल्ड और पल्ला क्षेत्र में मस्जिदों पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मस्जिदों की शांति कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ईद के अवसर पर मस्जिदों में मौलवी व धार्मिक गुरु समाज में शांति व्यवस्था व भाईचारा कायम रखने का संदेश लोगों के बीच पहुंचाएं ताकि उनमें भी सुरक्षा का भाव पैदा हो और वह मिलजुल कर एक दूसरे के साथ शांतिपूर्वक रहें। थाना व चौकी प्रभारियों को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहें तथा क्षेत्र में हर समय पुलिस पेट्रोलिंग करते रहें। जिससे कोई भी नकारात्मक प्रवृत्ति का व्यक्ति हिंसा भड़काने का साहस नहीं कर सके।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed