{"_id":"6220f6bb091c9b7f3c2fb3aa","slug":"daughter-rashi-is-stuck-on-the-hungarian-border-she-hasn-t-eaten-for-three-days-faridabad-news-noi635401213","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी राशि हंगरी बॉर्डर पर फंसी है...तीन दिन से खाया नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी राशि हंगरी बॉर्डर पर फंसी है...तीन दिन से खाया नहीं
विज्ञापन
फरीदाबाद। यूक्रेन में फंसे हरियाणा के छात्रों और लोगों के लिए सरकार द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार करीब 28 शिकायतें हैं। हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर लोगों ने कहा कि बच्चे खारकीव में फंसे हैं तो किसी ने हंगरी में फंसे होने की बात कही। लोगों ने सरकार से मांग की है कि किसी तरह उनके बच्चों को सकुशल वापस निकल लिया जाए, नहीं तो उन्हें मार दिया जाएगा।
जानकारी के अनुुसार यूक्रेन में फरीदाबाद के अभी करीब 70 छात्र फंसे हुए है। वहीं सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व छात्रों की सहायता के लिए मंडल आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर 0129-2981617 भी जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को पानीपत निवासी राजकुमार भाटी ने कंट्रोल रूम कर्मियों को बताया कि उनकी बेटी राशि हंगरी बॉर्डर पर फंसी हुई है। दो-तीन दिन से बेटी ने कुछ खाया नहीं। बुधवार रात के बाद ठीक से उससे संपर्क भी नहीं हो रहा है। सरकार किसी तरह उनकी बेटी को वापस ले आए। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में फंसा हुआ है। किसी प्रकार बंकर में छुपकर जान बचाई है। चोरों तरफ गोलीबारी जारी है। उनके बेटे को उनसे मिलवा दिया जाए। कुरुक्षेत्र सहाबाद निवासी हरवीर ने बताया कि बेटे यमनदीप और मोहित यूक्रेन में अपने हॉस्टल में फंसे हैं। उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो रहा है।
कंट्रोल रूम का लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 35 लोगों ने फोन कर अपने बच्चों के बारे में शिकायत दी है। सभी को आश्वासन दिया जाता है। सरकार उनके बच्चों को सुरक्षित निकाल कर लाएगी।
विज्ञापन
- संजय जून, रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन दिल्ली
---
धनंजय