फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dabua Mandi was spruced up for CM's rally

Faridabad News: सीएम की रैली के लिए डबुआ मंडी को किया चकाचक

Sun, 04 May 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dabua Mandi was spruced up for CM's rally
शहर के लोग बोले, इस तरह की सफाई हो तो सीएम रोज फरीदाबाद आएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ अनाजमंडी में रविवार शाम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जन आभार रैली में लोगों को संबोधित करेंगे। पिछले 4 दिनों से डबुआ मंडी में रैली की तैयारियों में पूरा सरकारी अमला लगा हुआ था। शनिवार शाम तक नगर निगम कर्मियों समेत सभी विभागों ने डबुआ मंडी को चकाचक कर दिया है। शहरवासियों का कहना है कि इस तरह की यदि साफ-सफाई होती है तो सीएम रोज फरीदाबाद आएं।

विधानसभा के बाद नगर निगम चुनाव में भी दोबारा से भाजपा सरकार बनने पर डबुआ मंडी में रविवार शाम को सीएम फरीदाबाद के लोगों का आभार जताने आ रहे हैं। सीएम के आने के 4 दिन पहले ही सरकारी अमला डबुआ मंडी की सफाई और तैयारी में लग गया था। डबुआ मंडी में अनाज के अलावा सब्जी मंडी भी है। हर तरफ गंदगी का आलम होने के चलते जिला प्रशासन ने नगर निगम को इसकी सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर निगम के लगभग 200 से अधिक कर्मी युद्धस्तर पर रैली स्थल को तैयार करने में लग गए।निगम कर्मियों ने दो दिनों तक मंडी समेत आस-पास करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण को ढहाया। इसके अलावा सड़कों के गड्ढे भरे गए। साथ ही नगर निगम की टीमों ने आस-पास की सड़कों की सफाई कराकर मंडी और आस-पास रैली के लिए तैयार कर दिया है।
विज्ञापन

---
दो नंबर गेट पर कारों के लिए है पार्किंग की व्यवस्था
डबुआ अनाजमंडी में रैली के लिए दो नंबर गेट पर निजी कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बसों की पार्किंग के लिए तीन नंबर गेट पर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed