फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cyber fraud

Faridabad News: फर्जी सिम और मोबाइल से ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
नूंह साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई: फर्जी सिम और मोबाइल से ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी। नूंह। जिला पुलिस की साइबर अपराधियों के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राइम नूंह की टीम ने एक और साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद कैफ निवासी रावलकी मुबारिकपुर थाना शहर पुन्हाना के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले इसी मामले में आरोपी मौसिम पुत्र जाहिद निवासी रहीड़ा थाना सदर पुन्हाना को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर फर्जी सिम और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके लोगों से धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप हैं। 27 अगस्त को साइबर क्राइम नूंह की टीम ने आरोपी को पकड़ा था। तलाशी लेने पर दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जिनकी जांच करने पर उनमें संदिग्ध क्यूआर कोड, फर्जी फोन पे/गूगल पे अकाउंट्स और नकली एप पाए गए। इसके अलावा कई फर्जी सिम कार्ड भी मिले जिनके जरिए आरोपी ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा था। बरामद सबूतों के आधार पर मौसिम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपी के बयानों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसके साथी मोहम्मद कैफ का नाम सामने आया। जांच टीम ने कैफ को भी नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिला पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ नूंह पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed