फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cyber criminals fraud with two persons

साइबर ठगों ने दो लोगों के खाते में लगाई सेंध

Wed, 22 Jan 2020 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
cyber criminals fraud with two persons
साइबर ठगों ने दो लोगों के खाते में लगाई सेंध
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके से शहर के दो लोगों को ठगी का शिकार बनाया। दोनों पीड़ितों ने मामले की शिकायत सेक्टर-31 थाना व सेक्टर-16 चौकी पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में रहने वाले उमेश भट्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि साइबर ठगों ने उन्हें मैसेंजर से अपने जाल में फंसाया। उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया था, जिसे उन्होंने सेलेक्ट कर लिया। आरोपी ने एक लिंक को क्लिक करा पेटीएम खाता व क्रेडिट कार्ड की जानकारी हैक कर ली। इसके बाद उनके खाते से 49 हजार 999 रुपये ट्रांसफर कर लिए। जांच अधिकारी एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दी है कि वह एक ईवेंट कंपनी में काम करते हैं। दूसरी वारदात सेक्टर-16ए में रहने वाले राजेश गुप्ता के साथ हुई है। उनके मोबाइल फोन पर ई-केवाईसी का झांसा देकर साइबर ठगों ने आठ बार में करीब एक लाख 17 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। सेक्टर-16 चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed