फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowds were seen inside and outside the bus stand to go home

Faridabad News: घर जाने लिए बस अड्डे के अंदर और बाहर दिखी भीड़

Sat, 09 Aug 2025 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Crowds were seen inside and outside the bus stand to go home
आम दिनों के मुकाबले तीन गुना रही यात्रियों की संख्या, अतिरिक्त बसों का किया गया संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रक्षाबंधन को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही बस अड्डे के अंदर व बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। कोई बस का इंतजार कर रहा था तो कोई ऑटो का। इसी वजह से नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। जाम की वजह से कुछ रूटों पर बसें देरी से रवाना हुई।

सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर बहनों को शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से शनिवार की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में फ्री सफर करने का तोहफा दिया गया है। यह सुविधा शुरू होने से पहले ही यात्री डिपो में नजर आने लगे। आम दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या तीन गुना देखने को मिली। इसके कारण अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। अतिरिक्त बसों को चलाने के बाद कुछ रूटों पर लोग बस के अंदर खड़े होकर सफर करते हुए नजर आए। रक्षाबंधन के चलते शहर के मुख्य बस स्टैंड के अलावा एनआईटी बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। यात्री बस को स्टैंड पर लगने से पहले ही सीट लेने के लिए भागते हुए नजर आए। वहीं, जो यात्री दरवाजे से बस के अंदर नहीं चढ़ सकें, वह खिड़की के जरिये बच्चों को सीट लेने के लिए चढ़ाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन


अलीगढ़ रूट पर भेजी गईं 40 बसें
डिपो की ओर से अलीगढ़ रूट पर हर रोज करीब 8 से 10 बसों का संचालन किया जाता है। रक्षाबंधन की वजह से रूट पर बसों की संख्या बढ़ानी पड़ी। डिपो की ओर से शुक्रवार को करीब 40 बसें अलीगढ़ रूट पर भेजी गई। वहीं आगरा व मथुरा रूट पर 20 बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा सोहना रूट पर 15 से 20 मिनट के अंतराल पर बसों का संचालन किया गया। वहीं गुरुग्राम रूट पर डिपो की बस के अलावा निजी बसों का संचालन भी हर 9 मिनट के अंतराल पर किया गया। इसके अलावा अन्य रूट चंडीगढ़, पलवल, होडल पर भी जरूरत के अनुसार बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि ठहराव की बसों को रोक
रक्षाबंधन पर यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए विभाग की ओर से रात्रि ठहराव वाली बसों को दो दिन के लिए रोक दिया है। वहीं स्कूल व कॉलेज जाने वाली बसों को भी रोका गया है। इसके अलावा गांव को जाने वाली बसें भी दो दिन के लिए अस्थायी तौर पर बंद कर दी गईं हैं।

यात्रियों से बात
बुलंदशहर के लिए डिपो की ओर से चार बसों का संचालन किया गया लेकिन बसों में भीड़ होने की वजह से वह बस में चढ़ नहीं पाई। इसलिए अब वह खुर्जा तक यूपी रोडवेज की बस में सफर करके जा रही है। - सावित्री

सुबह से अलीगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं। बस तो आ रही है लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से बस में चढ़ नहीं पा रहे हैं। इसलिए वह और बसों का इंतजार कर रहे हैं। - पुष्पेंद्र


------
हर रूट पर चलाई जा रही है बस
डिपो के संस्थान प्रबंधक जयपाल राठी ने बताया कि उनकी ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हर रूट पर बसों का संचालन किया जा रहा है। उसके बावजूद कोई यात्री रह रहा है तो उनके लिए अतिरिक्त बसों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed