{"_id":"68f36cbe045b47a50c0f7947","slug":"crowds-gathered-at-the-citys-railway-stations-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53839-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
यात्रियों को ट्रेन से उतरने व चढ़ने में हुई भारी परेशानी, कई लोगों की ट्रेन छूट गई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धनतेरस के दिन शहर के ओल्ड फरीदाबाद और न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ नजर आई। ऐसा सिर्फ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही नहीं बल्कि स्टेशन से गुजर रहीं सभी ट्रेनों में देखने को मिला। स्टेशन पर रुकने और गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनें खचाखच भरी हुई थीं।
इस भीड़ के चलते यात्रियों को ट्रेन से उतरने और चढ़ने में बेहद परेशानी हुई। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर तो भीड़ का आलम ये रहा कि इस बीच लोग चढ़ने और उतरने की जल्दी में आपस में ही धक्का-मुक्की करते हुए नजर आए। वहीं, कई लोगों की ट्रेनें तक छूट गईं। टिकट काउंटर पर भी भारी भीड़ देखने तो मिली।
वर्जन
टिकट खिड़की पर इतनी भीड़ है तो अंदर स्टेशन पर क्या हाल होगा। देखते हैं कितनी देर में टिकट मिलता है फिर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करेंगे। सुरेश, रेल यात्री
विज्ञापन
स्टेशन पर भारी भीड़ है। मेरी ट्रेन तो अभी नहीं आई है, पर पिछले आधे घंटे से प्रतीक्षा करते हुए देख रहा हूं कि लोग ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए आपस में ही धक्का मुक्की कर रहे हैं। कई लोगों कि तो ट्रेनों भी छूट गई हैं। ब्रह्मजीत, रेल यात्री
त्योहार के समय में भीड़ होनी तो तय ही है। यह आम बात है, ऐसे में प्रशासन को पहले से व्यवस्था करके रखनी चाहिए। हालांकि पुलिस बल तैनात है, पर उनकी तैयारी इस भीड़ की अपेक्षा कम थी तो भीड़ का संयोजन ठीक से करना चाहिए। नवीन, रेल यात्री