फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowds gathered at ESIC Hospital on Monday

Faridabad News: सोमवार को ईएसआईसी अस्पताल में उमड़ी भीड़

Tue, 30 Dec 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at ESIC Hospital on Monday
मरीजों को दवाई के लिए घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। टोकन के लिए कतार में खड़े होने से लेकर कुर्सियों पर बैठकर अपने नंबर की प्रतीक्षा करने वाले मरीज बड़ी संख्या में नजर आए। अधिक भीड़ होने के चलते कई मरीजों को दवाई के लिए घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी।



मरीजों ने बताया कि सोमवार को अक्सर भीड़ अधिक हो जाती है। ऐसा ही आज भी रहा जिसके चलते घंटों दवाई के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। लोगों ने कहा कि टोकन तो जल्दी मिल गया था, पर दवाई और डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों से प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन



मंगेश नाम के एक मरीज ने बताया कि टोकन लिए हुए करीब एक डेढ़ घंटा हो गया है, अब तक नंबर नहीं आया है। नंबर आने के बाद डॉक्टर को दिखाएंगे, उसके बाद दवाई के लिए भी लाइन में लगना पड़ेगा। इसके अलावा दवाई लेने आईं पूनम नाम की एक महिला ने बताया कि सुबह 10 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे, पर 12 बजे तक भी दवाई नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अभी आधा घंटा और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

हाल ही में तीन नए दवा काउंटर बनाए गए हैं। इसी प्रकार से और भी काउंटरों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे की मरीजों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो। - चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय, डीन ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed