फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Criminal carrying reward of Rs 10,000 arrested after encounter

Faridabad News: दस हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Criminal carrying reward of Rs 10,000 arrested after encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना से करीब 500 मीटर पहले बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा नौ बजे अचानक से गोलियां चलने की आवाज से सड़क से गुजर रहे लोग सहम गए। एसटीएफ पलवल की टीम दस हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए आई थी। बदमाश को मामले की भनक लग गई और उसने फायर कर दिया। दोनों तरफ से बीच सड़क करीब 11 से 12 गोली चलीं, इसमें से एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने घायल आरोपी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी की पहचान पलवल के रामनगर निवासी मनीष (27) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में करीब 14 केस दर्ज हैं। एसटीएफ पलवल की टीम को सूचना मिली थी अप्रैल माह में सोहना की युवक की हत्या का आरोपी मनीष पल्ला थाना के पास छिपा है। एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर की अगुआई में एएसआई रविंद्र, सुनील, हवलदार तेजवीर, सतीश और सिपाही नीरज की टीम संभावित जगह पर लगे एक ईंट और मिट्टी के ढेर के पीछे छिपकर मनीष का इंतजार कर रही थी। एक सीमेंट गोदाम के पास से मनीष आता दिखाई दिया। पुलिस को देख आरोपी ने गोली चला दी और बचने के लिए आगरा नहर के साथ बने रोड की तरफ भागा। आरोपी के पीछे भाग रहे एएसआई रविंद्र ने पिस्टल निकाल ली और फायर कर दिया। आरोपी मनीष मंझे हुआ बदमाश की तरह पीछे मुड़कर पुलिस टीम पर गोली चला रहा था। एक गोली एसटीएफ स्टाफ के सीने पर भी आकर लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण कोई चोट नहीं आई। करीब 300 मीटर दूर एक गत्ता फैक्टरी में आरोपी जा घुसा। इसी दौरान एक गोली आरोपी के पैर में भी लगी। पुलिस ने आरोपी को घायलावस्था में काबू कर बीके अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद टीम आरोपी को पलवल ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed