फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   police has not taken amit voice sample

पूजा तिवारी मामले में संदेह के बावजूद पुलिस ने नहीं लिये अमित की आवाज के सैंपल

Thu, 12 May 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 12 May 2016 04:45 PM IST
सार

  • पुलिस ने सैंपल लेने की अनुमति कोर्ट से हासिल की थी
  • लेकिन रिमांड के दौरान ऐसा किया नहीं

विज्ञापन
police has not taken amit voice sample
ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच अभी तक नहीं की पुलिस ने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्रकार पूजा की मौत पर इंस्पेक्टर अमित को संदेह के घेरे में लाने वाले ऑडियो क्लिप की सत्यता और उसमें आवाज अमित की ही है, इसकी जांच अभी तक पुलिस ने नहीं करवाई है। हालांकि पुलिस ने अमित की आवाज का सैंपल लेने की अनुमति कोर्ट से हासिल की थी।

विज्ञापन


लेकिन रिमांड के दौरान ऐसा किया नहीं गया। अब आवाज के नमूने लेने के लिए अमित को दोबारा एक दिन की रिमांड पर लिया जा सकता है। मालूम हो कि पत्रकार पूजा तिवारी और इंस्पेक्टर अमित पिछले पांच साल से दोस्त थे। दोनों कुछ दिन से सेक्टर-46 के सद्भावना अपार्टमेंट के 509 नंबर फ्लैट में रह रहे थे।
विज्ञापन


1 मई की रात पूजा तिवारी अपार्टमेंट के पार्क मेें लखनऊ निवासी भरत नाम के दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। इस बीच अमित ने फोन छीनकर भरत से पूजा के दोस्त बंकी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी। अमित भरत से यह पूछना चाह रहा था कि पूजा बंकी से मिलने उसके कमरे पर गई थी या नहीं, इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 मई की रात करीब एक बजे पूजा की संदिग्ध हालात में फ्लैट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में पिता रवि तिवारी ने डॉक्टर दंपति के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन भरत ने पूजा और उसके बीच हुई फोन कॉल की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया था।


ऑडियो क्लिप में अमित ही बोल रहा है इसकी सत्यता जांचने के लिए पुलिस ने उसकी आवाज का सैंपल लेने की अनुमति कोर्ट से ली थी। बावजूद इसके रिमांड के दौरान उसकी आवाज के सैंपल नहीं लिए गए। यह ऑडियो क्लिप पूजा की मौत के मामले में अहम सबूत कड़ी है। डीसीपी एनआईटी पूर्णचंद पंवार ने बताया कि अमित की आवाज के सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed