फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   mining inspector gets threat from tractor drivers

खनन इंस्पेक्टर को ट्रैक्टर चालकों ने दी जान से मारने की धमकी

Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
mining inspector gets threat from tractor drivers
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

आम लोगों में सरकारी अधिकारियों का इकबाल कम होता जा रहा है। अवैध रेती ले जा रहे ट्रैक्टर चालकों ने खनन इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी दी और ट्रैक्टर गायब करा दिया। दूसरी घटना में पर्वतीय कॉलोनी में दो महिलाओं ने नगर निगम के पंप ऑपरेटर के साथ अभद्रता की। हालांकि पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गुलशन कुमार खनन विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि मास्टर रोड पर न्यू भारत कॉलोनी के पास अवैध रेती का कारोबार चल रहा है। इस पर शुक्रवार सुबह उन्होंने टीम के साथ न्यू कृष्णा कॉलोनी के पास नाकेबंदी कर दी। खेड़ी रोड से मास्टर रोड की ओर आ रहे रेती लदे दो ट्रैक्टरों को उन्होंने रोक कर खनन की पर्ची और कागजात दिखाने को कहा।
विज्ञापन


ट्रैक्टरों के चालक चमन और कन्हैया ने उनकी टीम के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान ट्रैक्टरों के मालिक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों चालक गुलशन कुमार और उनकी टीम से उलझ गए इस दौरान बाइक पर आए लोग रेती लदे ट्रैक्टर जबरन स्टार्ट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालकों को पकड़ लिया गया वह रेती से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। एसएचओ भूपानी इंस्पेक्टर हेमंत ने बताया कि चमन और कन्हैया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हाकिमुद्दीन नगर निगम में पंप ऑपरेटर हैं। वह पर्वतिय कॉलोनी स्थित पंप स्टेशन पर तैनात हैं। कॉलोनी में पेयजल की समस्या है। बृहस्पतिवार सुबह टैंक में पानी नहीं होने की वजह से कॉलोनी में जलापूर्ति नहीं की गई थी। इस पर कालोनी की दो महिलाएं पंप हाउस पहुंच गईं।


महिलाएं पंप की मोटर चलाने की जिद करने लगीं। हाकिमुद्दीन ने टैंक में पानी न होने की बात कही लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। अभद्रता करते हुए पंप हाउस में घुस गईं और मोटर चलाने का प्रयास करने लगीं। एसडीओ ने मना किया तो गाली गलौज पर उतर आईं। एसएचओ सारन वेद प्रकाश ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अधिकारी से अभद्रता करने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed