फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad lady murder case accused is serial killer since 2019 he killed four girls thrown their body in this way

खौफनाक सच्चाई: 2019 से चार लड़कियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है सीरियल किलर, लाशों को ऐसे लगाता था ठिकाने

Tue, 11 Jan 2022 10:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 11 Jan 2022 10:57 AM IST
सार

सिंहराज नागर (54) गांव जसाना का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर ले रखा है। पुलिस ने उसे 8 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Faridabad lady murder case accused is serial killer since 2019 he killed four girls thrown their body in this way
सीरियल किलर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में पिछले दिनों बीए की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। सिंहराज नागर सीरियल किलर निकला। 2019 के बाद वह चार लड़कियों की हत्या कर चुका है। 

विज्ञापन


डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के बताया कि सिंहराज ने दो जनवरी को बीए की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। पहले भी वह तीन किशोरियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है। 1986 में आरोपी दोहरे हत्याकांड में भी गिरफ्तार हो चुका है। उस पर अपने चाचा और चचेरे भाई की हत्या का आरोप था।
विज्ञापन


हालांकि, उस मामले में आरोपी अतिरिक्त सत्र न्यायालय से बरी हो गया था। सिंहराज नागर (54) गांव जसाना का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर ले रखा है। पुलिस ने उसे 8 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ीपुल से छात्रा को साइकिल पर बैठाया था, अपने गांव में किया दो दिन तक दुष्कर्म
पूछताछ में सिंहराज ने बताया कि उसने बीए की छात्रा (22) को खेड़ीपुल के पास से 31 दिसंबर को साइकिल पर बैठाया था। वह उसे पहले से जानती थी और चाचा कहती थी। आरोपी उसे 16 किमी दूर अपने गांव जसाना ले गया और दो दिन तक दुष्कर्म करता रहा।

दो जनवरी को कर दी हत्या

2 जनवरी को उसकी हत्या कर शव आगरा नहर पर बने सेक्टर-17 से बीपीटीपी पुल के बीच में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन शव झाड़ियों में फंस गया। इसके बाद उसने 6 जनवरी को खुद ही छात्रा की नानी को फोन कर हत्या की सूचना दे दी।

एसीपी की अगुवाई में गठित की गई टीम ने सिंहराज को वजीरपुर मास्टर रोड से गिरफ्तार किया था। वह सेक्टर-16 स्थित सिटी अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता था। डीसीपी क्राइम ने बताया कि वह सुबूत मिटाने के लिए शवों को आगरा नहर में फेंक देता था। लेकिन 22 वर्षीय छात्रा का शव झाड़ियों में फंस गया। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।

इन वारदात में भी था शामिल

  • दिसंबर 2019 में चाय की रेहड़ी लगाने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
  • अगस्त 2020 में एक अन्य किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। वह अस्पताल के एक कर्मचारी की बहन थी
  • जून 2021 में एक अन्य किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed