{"_id":"5bcb6ae9bdec2269637c1628","slug":"81540057833-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, चार गिरफ्तार
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पांच गिरफ्तार
फरीदाबाद। थाना कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर शाम नीलम फ्लाओवर के साथ स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे एक देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर वहां से चार युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिन से शिकायत मिल रही थी कि नीलम फ्लाइओवर के साथ ए-1 स्पा सेंटर में गलत काम हो रहा है। इस आधार पर शनिवार शाम को एक पुलिसकर्मी को वहां ग्राहक बनाकर भेजा गया। बातचीत करने के बाद पुलिसकर्मी का इशारा मिलने पर पुलिस ने वहां दबिश दी तो एक युवक व युवती अंदर आपत्तिजनक हालत मिले, जबकि तीन अन्य युवतियां वहां बैठी हुई थी। चारों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्यूरो