फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कारोबारी से लूट की वारदात सुलझी, दो गिरफ्तार

कारोबारी से लूट की वारदात सुलझी, दो गिरफ्तार

Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी से लूट की वारदात सुलझी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
कारोबारी से लूट की वारदात सुलझी, दो गिरफ्तार
- रंजिश में दिया था लूट की वारदात को अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मोहना रोड पर बैटरी कारोबारी के साथ मारपीट कर 1.90 लाख रुपये लूट की वारदात को 48 घंटे में खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। इसके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
18 जुलाई को पन्हैड़ा कला निवासी बैटरी कारोबारी सुनील शास्त्री देर शाम दुकान बढ़ाकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी हाथों में डंडे लिए 5 लोग वहां आए। उन्होंने सुनील व दुकान में काम करने वाले युवक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बदमाशों ने सुनील के साथ बैग छीन लिया और फरार हो गए। सुनील शास्त्री के अनुसार बैग में करीब 1.90 लाख रुपये थे। शहर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। घटना की जांच कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर ने बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव फतेहपुर बिलौच निवासी मनोज व महमूदपुर निवासी नंद किशोर के रूप में हुई है, जबकि पन्हेड़ा कलां निवासी राहुल, फरीदापुर निवासी राजेश उर्फ बाबा और निशांत उर्फ चटका फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार की शादी की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी सुनील शास्त्री के जानकार से करवाई थी। सुनील ने उस फोटोग्राफर को उनके खिलाफ भड़का दिया था कि इनसे पैसे नहीं मिलेंगे। इसी बात को लेकर वे उनसे रंजिश रखने लगे थे। बदला लेने के लिए शास्त्री से मारपीट और लूटपाट की की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed