फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rider critically injured in collision between motorcycle and dumper truck.

Ballia News: बाइक-डंपर की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

Sun, 27 Sep 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rider critically injured in collision between motorcycle and dumper truck.
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया-नगरा मार्ग पर शनिवार शाम जमुआव गांव के पास बाइक और डंपर की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी शत्रुघ्न (35) पुत्र जवाहर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शत्रुघ्न नगरा की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, शत्रुघ्न के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed