फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six people, including a woman, died and five were injured in road accidents.

Saharanpur News: सड़क हादसों में महिला सहित छह की मौत, पांच घायल

Sun, 27 Sep 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Six people, including a woman, died and five were injured in road accidents.
सहारनपुर। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए पांच सड़क हादसों में एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सरसावा में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर ओवरटेक के दौरान दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों के आपस में टकरा कर पलटने से दो मजदूरों की मौत हुई। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर देवबंद के पास नीलगाय टकराने से बाइक सवार सड़क ठेकेदार की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


ओवरटेक के प्रयास में टकराकर पलटीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, दो की मौत
सरसावा। देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जकेता के पास शनिवार को भूसे से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ओवरटेक करने के प्रयास में आपस में टकराकर पलट गईं। पुलिस ने हाइड्रा मशीन बुलवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाकर घायलों को बाहर निकलवाकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे में नागल क्षेत्र के गांव नौजली निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान वसीम (30) और गुलजार (35) की मौत हो गई, जबकि उस्मान तथा शाहिद का उपचार चल रहा है। चारों पंजाब से दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लेकर हरिद्वार जा रहे थे। मृतकों के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों के शव अपने साथ ले गए। मृतक वसीम तथा गुलजार मेहनत मजदूरी करते थे। वसीम के दो बेटे तथा दो बेटी है तथा गुलजार के दो बेटे एक बेटी है।
विज्ञापन


नीलगाय से टकरा बाइक सवार सड़क ठेकेदार की मौत
देवबंद। फतेहपुर थाने के गांव दतौली मुगल निवासी इखलाक उर्फ काका (44) मुजफ्फरनगर में सड़क ठेकेदारी का काम करता था। वह रात दस बजे वहां से अपना काम निपटाकर गांव निवासी साथी मोबीन के साथ गांव लौट रहा था। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर जब वह रोहाना टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तभी अचानक से सड़क पर आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में इखलाक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोबीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोबीन को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से परिजन उसे मेडिग्राम सहारनपुर ले गए। इखलाक की भतीजी की शनिवार को बरात आनी थी। उसकी मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक के परिवार में पत्नी और 14 और 16 साल के दो बेटे हैं। शनिवार सुबह शव दफनाने के बाद निकाह करके बेटी की विदाई बेहद सादगीपूर्ण तरीके से कर दी गई। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे।

टायर निकलने पर पेड़ से टकराई कार, एक की मौत
अंबेहटा। शुक्रवार रात रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्तान निवासी हरीश (32) व आशु अंबेहटा से कार में रामपुर मनिहारान जा रहे थे। मदनी मदरसे के पास अचानक कार का पिछला पहिया निकल गया, जिसके बाद बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। घायलों को नकुड़ सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान हरीश की मौत हो गई, जबकि आशु की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हरीश के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बाल-बाल बचा भाई
गंगोह। सहारनपुर बस स्टैंड चौक पर मिनी ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला गांव मैनपुरा निवासी सनव्वर (36) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका छोटा भाई तारिक हादसे में बाल-बाल बच गया। सनव्वर के मायके गांव झाड़वन में उसकी दादी की तबीयत खराब थी और वह उन्हें देखने के लिए छोटे भाई तारिक के साथ घर जा रही थी। जब दोनों सहारनपुर बस स्टैंड चौक के पास पहुंचे, तभी एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतका के पांच बच्चे हैं। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत, बहनोई घायल
नानौता। जनपद शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव शामला निवासी निखिल (22), थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव नलहेड़ा बेगम निवासी अपने बहनोई अनिकेत के साथ बाइक से शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अपने गांव श्यामला जा रहे थे। जब बाइक सवार नानौता में गंगोह रोड स्थित की पुलिया के पास पहुंचे तभी बाइक पुलिया से टकरा गई। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक अनिकेत को जिला को चिकित्सालय रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed