फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चौकीदार को कमरे में बंद कर ऑटो स्पेयर पार्ट फैक्ट्री में लूट

चौकीदार को कमरे में बंद कर ऑटो स्पेयर पार्ट फैक्ट्री में लूट

Thu, 28 Feb 2019 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार को कमरे में बंद कर ऑटो स्पेयर पार्ट फैक्ट्री में लूट
चौकीदार को कमरे में बंद कर फैक्ट्री में लूट
विज्ञापन


फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत काका चौक, सरूरपुर स्थित एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स की फैक्ट्री के चौकीदार को कमरे में बंद कर हथियारबंद बदमाश करीब डेढ़ टन स्पेयर पार्ट्स लूट कर ले गए। कार में माल भरकर बदमाशों को भागता देख चौकीदार ने चिल्लाना शुरू किया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और फरार हो गए। मौके पर पहुंची थाना मुजेसर पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है। लूटे गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
सेक्टर-9 निवासी संजीव अरोड़ा की काका चौक, सरूरपुर में ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री है। संजीव ने बताया कि गत 26 फरवरी आधी रात के बाद करीब दो बजे पांच-छह बदमाश आए। उन्होंने फैक्ट्री में मौजूद चौकीदार अमर सिंह को पिस्तौल दिखाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री में 26 कट्टों में भरकर रखे ऑटो स्पेयर पार्ट को कार में भरना शुरू कर दिया। इस दौरान चौकीदार अमर सिंह किसी तरह उस कमरे से बाहर निकल आया। इस पर बदमाशों से उसे गोली मारने की धमकी देते हुए वापस अंदर जाने को कहा।
विज्ञापन

संजीव अरोड़ा के अनुसार, थोड़ी देर बाद जब किसी तरह की आवाज आनी बंद हो गई तो चौकीदार अमर सिंह बाहर आया। फैक्ट्री का बड़ा गेट बाहर से बंद था। इस पर वह दीवार फांद कर बाहर आया और कार में बैठकर भाग रहे बदमाशों को देखकर चिल्लाने लगा। इस पर बदमाशों ने हवाई फायर की, जिस पर अमर सिंह छिप गया और बदमाश भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद अमर सिंह ने मालिक और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed