{"_id":"59abf9804f1c1b5a738b4ec5","slug":"51504442752-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी ट्रांसफर कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनी ट्रांसफर कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी ट्रांसफर कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी
फरीदाबाद। नीलम चौक के नजदीक एक मनी ट्रांसफर कार्यालय का ताला तोड़ चोर दराज में रखे 30 हजार रुपये और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर (डिजिटल विडियो रिकॉर्डर) उखाड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बल्लभगढ़ के ब्राह्मण वाडा नवासी नवीन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नीलम चौक के पास उनका मनी ट्रांसफर का कार्यालय है। रात को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान पहुंचे तो कार्यालय के शटर के ताले टूटे हुए थे। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी गायब थी। उन्होंने दराज चेक किया तो उसमें रखे 30 हजार रुपये भी गायब थे। दुकान के मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो