{"_id":"5b573e7d4f1c1b07788b5bf9","slug":"41532444285-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाचने को लेकर झगड़ा, युवक की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर नाचने को लेकर झगड़ा, युवक की पीट-पीट कर हत्या
Updated Tue, 24 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे पर नाचने के लिए झगड़ा, युवक की पीट-पीट कर हत्या
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में 3 जुलाई को एक सगाई समारोह के दौरान डीजे पर नाचने के लिए हुए झगड़े में घायल हुए युवक ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना सारन पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति व उसके दो पुत्रों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पर्वतीय कॉलोनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दर्पण सिंह ने बताया कि गत 3 जुलाई को पर्वतीय कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह के दोनों बेटों की लगन सगाई थी। इस दौरान वहां डीजे पर नाचके दौरान कॉलोनी के ही डीजे पर नाचने को लेकर लक्ष्मण सिंह व इनके परिजनों का बबलू व इसके दो दोस्तों से झगड़ा हो गया। मौके पर जितेंद्र भी मौजूद था। बबलू, जितेंद्र का दोस्त था। इस पर हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। लात-घूंसे और पत्थर से जितेंद्र को चोट मारी गई। घायल जितेंद्र को इलाज के लिए मथुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां 21 जुलाई को जितेंद्र की हालत बिगड़ गई, इस पर जितेंद्र को वहां से सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। 23 जुलाई देर रात सफदरजंग अस्पताल में जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। सारन थाना पुलिस ने जितेंद्र के चाचा सतीश चंद्र की शिकायत पर लक्ष्मण सिंह व उनके दो बेटों रवि व राज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।