फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मकान की ग्रिल तोड़ लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

मकान की ग्रिल तोड़ लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

Fri, 11 May 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मकान की ग्रिल तोड़ लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
मकान की ग्रिल तोड़ लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
विज्ञापन


फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव बड़ौली में बृहस्पतिवार रात बदमाश ग्रिल तोड एक मकान में घुस गए। उन्होंने घर में सो रही महिला को मुंह दबाकर घर में रखे नकदी व करीब 15 तोले के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलने पर सेंट्रल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बड़ौली निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वे लोग घर में सोए हुए थे। एक कमरे में उनकी बहू पूनम व उसका बेटा सोए हुए थे रात को करीब दो बजे छह बदमाश मकान की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाशों ने रामपाल के कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी और उनकी बहू पूनम के कमरे में घुस गए। रामपाल के अनुसार बदमाशों ने उनकी बहू का मुंद दबा दिया और मारपीट करने लगे। उन्होंने उससे चुपचाप घर में रखी नकदी और आभूषण देने को कहा। बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। महिला ने जब उन्हें कुछ भी बताने से मना कर दिया तो उन्होंने महिला का गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर महिला ने उन्हें बताया कि आभूषण अलमारी में रखे हैं। बदमाशों ने अलमारी तोड़कर उसमें से रखे करीब 15 तोले के आभूषण निकाल लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

कूलर की आवाज के चलते बदमाशों की इस वारदात के बारे में पास के कमरे में सोए हुए रामपाल को इसकी भनक तक नहीं लगी। बदमाशों के भागने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सेंट्रल थाना एसएचओ राजदीप मोर और सेक्टर-75 चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed