फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बाइक सवार बदमाशों ने कैंटर चालक को लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने कैंटर चालक को लूटा

Sun, 14 Apr 2019 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने कैंटर चालक को लूटा
बाइक सवार बदमाशों ने कैंटर चालक को लूटा
विज्ञापन

फरीदाबाद। यूपी के जेवर से दूध बेच कर लौट रहे कैंटर चालक अभयराज को शनिवार रात मोहना-छांयसा रोड पर रोक कर दो बाइक सवारों ने लूट लिया। चालक से दस हजार और मोबाइल लूटने के बाद बाइक सवार धमकियां देते हुए फरार हो गए। चालक की शिकायत पर छांयसा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभयराज कन्नौज (यूपी) का रहने वाला है, वह सीकरी निवासी एक व्यक्ति के दूध के कैंटर पर चालक की नौकरी करता है। शनिवार की सुबह वह सीकरी से दूध लेकर जेवर गया था।द्ध दूध बेचकर रात करीब 10 बजे लोट रहा था। मोहना-छांयसा रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उसे रुकने को मजबूर किया। पीछे बैठे युवक के हाथ में बीयर की बोतल थी। आरोप है कि रुकते ही दोनों युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ने उसकी जेब से नकदी और मोबाइल निकाल लिए। इसके बाद दोनों रोड किनारे पड़े पत्थर से कैंटर का शीशा तोड़कर फरार हो गए। अभयराज ने बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को घटना की सूचना दी। छांयसा थाने के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed