{"_id":"5b0451c04f1c1bf36b8b52b8","slug":"31527009728-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का कारोबार : गोवा टू फरीदाबाद थ्रू मंगला एक्सप्रेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे का कारोबार : गोवा टू फरीदाबाद थ्रू मंगला एक्सप्रेस
Updated Tue, 22 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के कारोबार में फरीदाबाद पनाहगाह
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी का रेलवे स्टेशन गांजा तस्करों की पहली पसंद बन गया है। तस्कर ट्रेन से सफर करते हुए फरीदाबाद पहुंचते हैं। इसके बाद यहां से वह सार्वजनिक यातायात के साधनों से गांजा दिल्ली तक पहुंचा रहे हैं। दक्षिण के राज्यों से गांजा लेकर आने वाले तस्कर नई दिल्ली स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के चलते फरीदाबाद में उतरते हैं और फिर बस या ऑटो पकड़ कर दिल्ली में अपने ठिकानों पर पहुंच जाते हैं। इस बात की पुष्टि राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा पिछले छह माह में पकड़े गए गांजा तस्करों से पूछताछ में हुई है।
दक्षिण के राज्यों से आता है गांजा
जीआरपी के अधिकारी के अनुसार भारत के दक्षिण राज्यों से गांजा दिल्ली तक पहुंचता है। गांजे के साथ पकड़े गए सभी आरोपियों ने गोवा, केरल, ओडिशा सहित कई राज्यों से गांजा लाने की बात कबूली है। आरोपी इन राज्यों से सस्ती दरों में गांजा खरीदकर दिल्ली व उसके आसपास के जिलों में ऊंचे दामों में बेचते हैं।
महिलाएं भी हुई शामिल
फरीदाबाद जीआरपी ने अभी तक गांजे की तस्करी में संलिप्त केवल पुरुषों को ही गिरफ्तार किया था, लेकिन पिछले साल इस गंदे धंधे में लिप्त दो महिलाओं को भी गांजे सहित गिरफ्तार किया है। जीआरपी किसी पुरुष यात्री पर शक होने पर उसके सामान की तलाशी शुरू कर देते हैं, लेकिन महिलाओं की तलाशी नहीं करते थे।
विज्ञापन
1648 किलो गांजा किया पिछले साल नष्ट
जिला पुलिस ने पिछले साल दर्ज किए 134 मामलों में एक हजार 1648 किलो गांजा, नौ किलो चरस, 740 किलोग्राम मेथाकोलिन, एक किलो 200 ग्राम कैनाबिस, चार किलो 500 ग्राम ओपियम और आठ ग्राम स्मैक पकड़ी थी, जिसे पुलिस ने बाद में नष्ट कर दिया था।
21 मार्च 18: मंगला एक्सप्रेस से उतरा खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी शशि भूषण को सात किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।
- 27 दिसंबर 17: तूफान एक्सप्रेस की जांच के दौरान जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर पर पांच किलो गांजे से भरा लावारिस कट्टा बरामद किया था।
- 25 दिसंबर 17: बल्लभगढ़ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर यात्रियों की सामान की जांच के दौरान तेलंगाना एक्सप्रेस से उतरने वाले प्रवेश से तीन किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया।
- 20 दिसंबर 17 : केरला एक्सप्रेस में सफर कर रहे सुनील कुमार से साढ़े नौ किलो गांजा बरामद हुआ था।
- 6 दिसंबर 17: दक्षिण एक्सप्रेस से उतरी डुमनी नाम की महिला से जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन पर जांच के दौरान छह किलो गांजा बरामद किया था।
जिला पुलिस ने इस साल अब तक मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत 18 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस जीआरपी के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन व उसके आसपास की स्लम बस्तियों में अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार कर रही है और जल्द ही इसे अमली जामा पहनाया जाएगा। - सूबे सिंह, पुलिस प्रवक्ता