फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लक्कड़पुर रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव

लक्कड़पुर रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव

Fri, 04 Jan 2019 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
लक्कड़पुर रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव
लक्कड़पुर रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस ने बृहस्पतिवार रात लक्कड़पुर रेलवे फाटक के पास एक ट्रैक पर एक युवक का लहूलुहान शव बरामद किया। कपड़ों से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान अभिषेक निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि अभिषेक कुछ दिन पहले ही नौकरी ढूंढने आया था। उसे नेहरू प्लेस स्थित एक होटल में नौकरी मिल गई थी और वह बदरपुर में रिश्तेदार प्रकाश के साथ रह रहा था। बृहस्पतिवार शाम वह प्रकाश के यहां से ड्यूटी जाने की बात कह कर निकला था लेकिन काम पर नहीं पहुंचा। जीआरपी के जांच अधिकारी सोहनपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन के आगे कूद कर जान देने का लग रहा है। परिजनों ने भी अभिषेक के घरेलू कारणों से तनाव में रहने की बात बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा, रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा तय की जाएगी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अभिषेक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed