{"_id":"5c6007fcbdec227cde52ef8d","slug":"171549797372-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण के नाम पर डीयू प्रोफेसर से डेढ़ लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऋण के नाम पर डीयू प्रोफेसर से डेढ़ लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण के नाम पर प्रोफेसर से डेढ़ लाख की ठगी
फरीदाबाद। सेक्टर-46 निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर से ऋण देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। ऋण देने से पहले बीमा पॉलिसी कराने का झांसा देकर रुपये हड़पे गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-46 निवासी जितेंद्र राय दिल्ली के कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनके पास एक बैंक की ओर से फोन कर ऋण लेने के लिए ऑफर आया। ऋण देने से पहले ठगों ने उन्हें बीमा कराने को कहा। बीमा के नाम पर उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये बैंक खाते में जमा करा लिए गए। उन्हें एक इंश्योरेंस कंपनी के बीमा दस्तावेज भी दिए गए, मगर उनकी जांच करवाने पर वह फर्जी निकले। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो