{"_id":"5b53635a4f1c1b51748b64f5","slug":"171532191578-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में चाकू मारा
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में चाकू मारा
- पहले पत्नी के साथ हुई कहासुनी और फिर पति को पीट चाकू से हमला किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। संत नगर में पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित को घायल हालत में बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया।
संत नगर निवासी शैलेश ने बताया कि शनिवार शाम को उसकी पत्नी बाहर सार्वजनिक नल पर पानी भरने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी पड़ोसियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उन्होंने उसकी पत्नी पर हाथ उठा दिया। उसकी पत्नी ने घर आकर उसे बताया तो वह पड़ोसियों से बात करने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान आरोपी उसके घर के बाहर आ गए और उस पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने लात घूसों से मारा और फिर उनके से किसी ने उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू शैलेश के सीने में लगा है। परिजन उसे लेकर बीके अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
--------
अमित भाटिया